National Weather Forecast: देश के कई राज्यों के लिए है बारिश का अलर्ट, राजस्थान में इस दिन से बदलेगा मौसम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 31, 2026

National Weather Forecast: देश के कई राज्यों के लिए है बारिश का अलर्ट, राजस्थान में इस दिन से बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल आदि राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिन कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। अगले महीने की तीन तारीख से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। 4 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

राजस्थान के इन जिलों में लोगों को करना पड़ सकता है गर्मी का सामना
आज उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया किया गया है। बीकानेर, कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और डीग में उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें