अमरोहा/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष ने पति और देवर पर हत्या का लगाया आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 25, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष ने पति और देवर पर हत्या का लगाया आरोप

amroha-up-vivahita-ka-shav-fande-par-mila-mayke-paksh-ne-pati-aur-devar-par-hatya-ka-aarop
उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर मे गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष वाले मौके पर पहुँचे और पति व देवर पर गंभीर आरोप लगाए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलफ्शा आयु 33 वर्ष निवासी मौहल्ला तकिया मोती शाह का निकाह 3 वर्ष पूर्व इसी मौहल्ले के निवासी इंतजार के साथ हुआ था।  कल देर रात गुलफशा का शव घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला।  मौके पर पहुंचे विवाहिता की मायके पक्ष वालो का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग करते हुए गुलफशा को प्रताड़ित किया जा रहा था।  उनका कहना है कि पूर्व मे भी कई बार गुलफशा के साथ मारपीट की घटना हुई थी और इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायते भी बुलाई गयी थी।  इस सबके बाद भी हालात मे कोई सुधार नही हो सका था।  परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने गुलफशा की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है।  उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमरोहा चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति इंतजार और देवर इरफान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।  शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।  जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या