जिला मुरादाबाद की भोजपुर थाना पुलिस ने कल गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पुलिस की गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से अवैध हथियार, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक और गौकशी मे इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किये है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना पुलिस की टीम कल गुरुवार की देर रात गांव पीपलसाना के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया और घेराबंदी किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई मे पैर मे गोली लगने पर एक आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान इकरार आयु 35 वर्ष मूल निवासी गुन्नौर जिला संभल, हाल निवासी ख्वाजा नगर तथा अनवर उर्फ नन्हे आयु 32 वर्ष निवासी अटरिया, भोजपुर, मुरादाबाद के रूप में बताई है। पुलिस के मुताबिक इकरार के खिलाफ पहले से 11 व अनवर के खिलाफ 2 मामले आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल आरोपी के उपचार के साथ ही पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

