बरेली/उत्तर प्रदेश - इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म , युवती को जंक्शन पर छोड़ फरार हुआ आरोपी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 10, 2026

बरेली/उत्तर प्रदेश - इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म , युवती को जंक्शन पर छोड़ फरार हुआ आरोपी

/bareilly-instagram-dosti-shadi-ka-jhansa-dushkarm-yuvati-junction-par-chhod-farar-aaropi
जिला बरेली के नबाबगंज थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उसे अलग अलग कई स्थानो पर ले गया और शादी करना का भरोसा देता रहा। बताया गया कि बाद मे दिल्ली ले जाने को कहकर युवक ने युवती को बरेली जंक्शन पर छोड़ दिया और फरार हो गया। इस मामले मे एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया माध्यम इंस्टाग्राम पर अनमोल रस्तौगी नाम का एक युवक उसके संपर्क मे आया था। युवक ने खुद को नबाबगंज के गांधी टोला बाईपास का निवासी बताया था। ये जान पहचान धीरे धीरे बढ़ती गयी और दोनो एक दूसरे के नजदीक आ गए। युवती ने बताया कि अनमोल ने उसे शादी करने का झांसा दिया और मंदिर घुमाने के बहाने मथुरा ले गया। आरोप है कि वहाँ वे एक होटल मे ठहरे और युवक ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसके बाद युवती ने उस पर शादी करने का दबाब बनाया जिस पर उसने टाल दिया। आरोप है कि गत 1 सितंबर को आरोपी एक बार फिर उसे लेकर मथुरा गया। जहाँ दोनो तीन दिन तक एक होटल में रुके। इतना ही नही 4 सितम्बर को बरेली वापस आने पर भी युवक उसे लेकर अलग अलग कई होटलो मे जाता रहा।


पीड़िता के मुताबिक 7 सितंबर को आरोपी ने उसे दिल्ली ले जाने की बात कही और बरेली जंक्शन पहुंचा। स्टेशन पर आरोपी ने पानी लाने की बात कही और युवती को वहीं छोड़कर चला गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब आरोपी का मोबाइल बंद मिलने पर युवती ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर नवाबगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। मामले की अंतिम सत्यता पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या