उक्त मामला थाना क्षेत्र के गाँव अका भीखनपुर से जुड़ा है। गाँव निवासी कासिम मिस्त्री का काम करते है। आज गुरुवार को कासिम और उनके अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर मे कासिम की पत्नी गुलाबो उर्फ़ ओलेबा खातून आयु 42 वर्ष अकेली ही मौजूद थी। इसी दौरान सुबह लगभग 11 बजे कासिम का तीन मंजिला मकान अचानक ही भरभराकर गिर गया और गुलाबो मलबे मे दब गयी। तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और बचाव कार्य मे जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणो ने कड़ी मशक्क्त के बाद मलबे मे दबी महिला को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत को सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर यह मकान स्थित था, वह डूब क्षेत्र में आता है। मकान के तीन ओर काफी समय से पानी भरा हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण आसपास के बाहरी इलाकों में करीब एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पानी भरे रहने से इलाके में बने कई मकानों की नींव कमजोर होने लगी है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि जलभराव के कारण मकान की बुनियाद प्रभावित हुई होगी और अचानक पूरा भवन ढह गया।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि, मकान गिरने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही हादसे के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
