इंटरनेट डेस्क। कई दिनों से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे में अब सबकुछ सामान्य दिखाने के चक्कर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी ने एक साथ चाय पी हैं। लंबे समय के बाद तीनों ने एक साथ बैठकर हलकी-फुलकी गुफ्तगू की। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण चल रहे आयोग के माहौल में यह लम्हा शनिवार दोपहर तीन बजे आयोग की मीटिंग खत्म होने के बाद उस वक्त आया जब खुद सीईसी कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को अपने ऑफिस रूम में चाय पर बुलाया।
तीनों आयुक्तों के बीच बनी सहमति
सूत्रों का कहना है कि तीनों आयुक्तों के बीच प्रतिक्रिया सामान्य दिखाई दीं। लेकिन लगता है कि अभी भी चुनाव आयुक्त जोशी की तुलना में संधू की नाराजगी दूर होने में शायद अभी कुछ वक्त लगेगा। लेकिन, इतना जरूर है कि काफी मुद्दों पर अब तीनों में सहमति बनी है।
अब सर्वसम्मति से उठाए जाएंगे कदम
इसके लिए भविष्य में जो भी कदम उठाए जाएंगे वह सर्वसम्मति से ही उठाए जाएंगे। इसमें कहीं कोई गैप नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को हुई आयोग की बैठक से पहले दोनों आयुक्तों को एजेंडा भेजने के रूप में यह करना शुरू भी कर दिया गया है। ताकि फिर से कोई विवाद पैदा ना हो।
pc- BBC