इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर आज जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में पुलिस को भी लाठीचार्ज और आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
शहर काजी की अपील को न मानते हुए उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उज्जैन प्रशासन और शहर काजी की ओर से लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई थी।
विवाद बढ़ने के बाद यहां पर फोर्स तैनात की गई। दोपहर होते-होते लोगों ने फिर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर आंसू गैस छोड़ी। नमाज के समय इसे रोकने के बाद मामला शांत हो गया।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें