नहटौर/जिला बिजनौर - सड़क किनारे खेत मे पड़े मिले गौवंशीय पशु के अवशेष, मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 05, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - सड़क किनारे खेत मे पड़े मिले गौवंशीय पशु के अवशेष, मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

nahtaur-bijnor-sadak-kinare-khet-me-mile-govanshiy-pashu-ke-avshesh-police-janch

नहटौर थाना क्षेत्र मे आज शनिवार की सुबह सड़क किनारे गौवंशीय पशुओ के अवशेष पड़े मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवशेषो को दफन करा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह करीब 8 बजे बूढ़पुर -मुस्सेपुर पाली मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणो ने सड़क किनारे खेत मे गौवंशीय पशु के अवशेष पड़े देखे। देखते ही देखते इस घटना की सूचना अन्य ग्रामीणो को भी मिल गयी और मौके पर भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना मिलते ही नहटौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अनुराग चौधरी को भी मौके पर बुला लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी व उनकी टीम ने अवशेषो की जाँच कर आवश्यक नमूने एकत्र किये। इस कार्रवाई के बाद पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी मे अवशेषो को जमीन मे दफना दिया गया।


इस घटना के बाद से क्षेत्र के चर्चाओ का बाजार गर्म है हालांकि पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।


प्रभारी निरीक्षक नेहतौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि गोवंश के अवशेषों को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवशेष यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंके।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या