नहटौर/जिला बिजनौर - 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन, देशभक्ति के रंग में रंगी गणपति की विदाई, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 25, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन, देशभक्ति के रंग में रंगी गणपति की विदाई, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

nahtaur-bijnor-11-divasiya-ganesh-mahotsav-ka-hua-bhavya-samapan-deshbhakti-ke-rang-me-rangi-ganpati-ki-vidai-goonje-ganpati-bappa-morya-ke-jaikare
नहटौर नगर के हाथी वाला मंदिर में गत 11 दिनो से चल रहा श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति के अनूठे संगम के साथ संपन्न हो गया। श्री सनातन धर्म प्रचार सभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए गणपति की विदाई से पूर्व की संध्या पर मंदिर परिसर मे भव्य आयोजन किया गया।


गणेश प्रतिमा के विसर्जन पूर्व से कल गुरुवार की शाम मंदिर परिसर में आचार्य मलंग दास के सानिध्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों और श्रद्धालुओं ने देशभक्ति से जुड़े गीत एवं प्रस्तुतियां दीं। भक्ति के साथ राष्ट्रप्रेम का वातावरण ऐसा बना कि मंदिर परिसर में ‘गणपति बप्पा मोरया’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारे गूंजते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों को प्रसाद वितरित किया गया।


उक्त कार्यक्रम के अगले चरण मे आज शुक्रवार को हाथी वाला मंदिर में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए शोभायात्रा के रूप में मंदिर से रवाना किया गया। विसर्जन यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए चामुंडा देवी मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव की खुशी मनाते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।


चामुंडा देवी मंदिर पर यात्रा का निर्धारित चरण पूरा होने के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को बिजनौर बैराज ले जाया गया। वहां श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी के साथ 11 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। इस दौरान कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक के नेतृत्व मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। भारी पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहे।


उक्त कार्यक्रम में  बाबा मलंग दास, प्रदीप अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सभासद मुकेश गुप्ता, पायल गुप्ता, पलक गुप्ता, निश्चल त्यागी, सुशांत गोयल, छाया गोयल, रमन गोयल, अंजु गोयल, निशा अग्रवाल, संजोग अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अर्चना गोयल, रतन सैनी, गुड्डी सैनी, विनीत गोयल, परवेंदर पाल सिंह, सरनीत कौर, पंडित सुबोध भारद्वाज, पंडित अशोक शर्मा, डॉ. ए.के. दक्ष (एम.डी., दक्ष हॉस्पिटल नहटौर), जिलाध्यक्ष रा. प्र. महासभा बिजनौर डॉ. मनीषा दक्ष, गोलू दक्ष और फूलवती दक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे। भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना की और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या