नहटौर/जिला बिजनौर - घर मे सो रही महिला को साँप ने डसा, सीएचसी मे उपचार जारी, चिकित्सको ने दी झाड़ फूँक से बचने की सलाह - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 01, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - घर मे सो रही महिला को साँप ने डसा, सीएचसी मे उपचार जारी, चिकित्सको ने दी झाड़ फूँक से बचने की सलाह

nahtaur-bijnor-ghar-me-so-rahi-mahila-ko-saanp-ne-dasa-chc-me-upchar-jari-chikitsakon-ne-jhaad-phoonk-se-bachne-ki-salah

पिछले कुछ समय से हो रही बरसात ने जहाँ भीषण गर्मी से राहत दिलाई है वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो से सर्पदंश की घटनाये भी लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव अमीनाबाद से सामने आया। यहाँ अपने घर के अंदर सो रही एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला सीएचसी नहटौर मे उपचाराधीन है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव निवासी कृष्णपाल की पत्नी सेतु आयु 40 वर्ष आज मंगलवार को अपने घर मे सो रही थी। इसी दौरान उसे एक साँप ने डस लिया। शोर होता सुन परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सीएचसी नहटौर ले आये। यहाँ चिकित्सको ने महिला की स्थिति का परीक्षण कर तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सको का कहना है कि महिला की स्थिति स्थिर है और हालत पर नजर बनी हुई है। आवश्यकतानुसार दवाये दी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार सांप के काटने की स्थिति में उपचार शुरू करने में देरी करना खतरनाक हो सकता है। जहरीले सांप के काटने की पुष्टि या चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर एंटी स्नेक वेनम (ASV) दिया जाता है, जो कई मामलों में मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।


स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक, टोने-टोटके अथवा किसी घरेलू नुस्खे के भरोसे न रहें। ऐसे मामलों में मरीज को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में समय पर जांच होने से यह तय किया जा सकता है कि मरीज को किस तरह के उपचार की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर एंटी वेनम समेत अन्य चिकित्सकीय उपाय तुरंत शुरू किए जा सकते हैं।


चिकित्सकों ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने की घटना को हल्के में न लें और किसी भी स्थिति में इलाज में देरी न करें। समय पर अस्पताल पहुंचना मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या