National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 11, 2026

National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में राजस्थान के साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश आदि शामिल है। 
राजस्थान में आज मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और बदलते हवाओं के रुख से आज पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी  मौसम विभाग ने दी विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग और धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल से से 16 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 

इन जिलों के लिए जारी हुई है चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान में नमी बढ़ने की संभावना है। आज अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें