इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी देशभर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जिन राज्यों के लिए ये चेतावनी जारी की है उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और बंगाल भी शामिल हैं।
दूसरी ओर राजस्थान में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आगामी करीब एक सप्ताह तक व्यापक बारिश का दौर थमने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में भारी बारिश या गंभीर मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12-13 सितंबर से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।
पूर्वी राजस्थान में आज मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा
मौसम वभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में आज मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं जयपुर, दौसा और आसपास के इलाकों में भी छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें