PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 08, 2026

PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ...

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे और यहां प्रदेश को कई बड़ी सौगाते देंगे।  उनका यह दौरा गुजरात के वडोदरा का होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक वाय शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रैंप पर चलते हुए स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे।

करेंगे कई शिलान्यास
पीएम मोदी वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े 35200 करोड़ रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। नवसारी से सूरत पहुंचेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस देश को समर्पित करने वाले हैं।

जनसभा के लिए टिकट किए गए बुक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को वडोदरा में होने वाली जनसभा और उद्घाटन समारोह के टिकट पहली बार बुक माई शो से मुफ्त में बुक किए गए। इसमें शामिल होने के लिए लोगों में इस कदर उत्साह नजर आया कि एक घंटे में ही सारे टिकट बुक हो गए। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

pc- DD india