इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज के लिए राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 2-3 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 2-3 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। कल पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल विकसित होने और खंड वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। वहीं 3 सितंबर को कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें