इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। इसी के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के 35 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तेज आंधी की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है। इसी के कारण मौसम विभाग की ओर से लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन-चार दिनों में दक्षिण राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहेंगी। कल उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
जयपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आज पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें