Nepal: जल प्रलय के बाद भारत से मिली मदद के लिए पीएम बालेन शाह ने संसद में भारत को कहा थैंक्यू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 03, 2026

Nepal: जल प्रलय के बाद भारत से मिली मदद के लिए पीएम बालेन शाह ने संसद में भारत को कहा थैंक्यू

इंटरनेट डेस्क। नेपाल में आई जल प्रलय में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और 4000 से ज्यादा लोग लापता है, इस बीच भारत से मिली मदद पर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बुधवार को संसद में भारत को थैंक्यू कहा। प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि वे पहले दिन से ही डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए इंटरनेशनल कोऑपरेशन ले रहे हैं।  सरकार के इंटरनेशनल मदद लेने में हिचकिचाहट के बारे में उठाए गए सवाल पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा, इतनी बड़ी आपदा में इंटरनेशनल कोऑपरेशन न लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

भारत लगातार भेज रहा मदद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई जल प्रलय के बाद से अब भी 4000 से अधिक लोग लापता हैं, अब तक 1127 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बाढ़ आने के ठीक बाद पीएम मोदी ने बालेन शाह से फोन पर बात की थी और मदद का भरोसा दिया था।  

भेजी जा रही ये मदद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आपदा के बाद से ही भारत की और से लगातार  मदद भेजी जा रही है, इसमें खाने, दवाईयां, ब्रिज बनाने के सामान के साथ डीएनए एक्सपर्ट्स की टीम शामिल है।