National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में बारिश ने ढाया कहर, स्कूलें हुए बंद, राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 03, 2026

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में बारिश ने ढाया कहर, स्कूलें हुए बंद, राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लोगों को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। यूपी के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश होने के कारण नदियों के उफान ने तबाही मचा दी है। यहां पर अलग-अलग हादसों में कुल 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए यूपी के वाराणसी, जौनपुर और बलिया में आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

वहीं राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से जारी मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हो गया। बुधवार से एक बार फिर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। भरतपुर के रूपवास में लोगों को बारिश का कहर झेलना पड़ा है। यहां पर बुधवार को 27 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी जयपुर, धौलपुर और करौली के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।

 मौसम विभाग की ओर आज जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर और भरतपुर के साथ कोटा व अजमेर संभाग में भी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। 

भरतपुर और कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश होने की चेतावनी 
मौसम विशेषज्ञों के  अुनसार, बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम  के प्रभाव से राजस्थान में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भरतपुर और कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें