रिपोर्ट - कुढफतेहगढ/संभल से जिला प्रभारी देवेन्द्र कुमार।

कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस पर ग्रामीण ने सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत ग्रामीण ने राज्यमंत्री गुलाब देवी से करके आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राज्यमंत्री ने एसपी से मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
क्षेत्र के मिलक दयोरा गांव निवासी चरन सिंह का गांव के ही नेत्रपाल व प्रेमपाल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि नेत्रपाल ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है। जिसे लेकर दो-तीन दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो हुआ था। चरन सिंह बाइक से किसी काम से कुढ़फतेहगढ़ गया था। रात को वापस लौटते समय रास्ते में किसी ने डंडा मारकर चरन सिंह को बाइक से गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया। चरन सिंह किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसके परिवार वालों ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस गांव पहुंची तथा चरन सिंह व उसके दो भाईयों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस चरन सिंह को मेडीकल के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाई। आरोप है कि मेडीकल कराने के बाद पुलिस ने चरन सिंह को शराब पिलाई तथा जलती सिगरेट उसकी पीठ पर लगाई। जिससे चरन सिंह के पीठ पर निशान बने हुए हैं। सिगरेट से जलाने के बाद पुलिस चरन सिंह को नशे की हालत में रेलवे फाटक के निकट छोड़कर चली गई। सुबह होने पर चरन सिंह का नशा उतरा तो उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले चरन सिंह को लेकर राज्यमंत्री गुलाब देवी के पास पहुंचे तथा पुलिस पर सिगरेट से जलाने तथा शराब पिलाने का आरोप लगाया। राज्यमंत्री ने एसपी से बात करके मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।