नहटौर - सीएससी वीएलई की ब्लॉक स्तरीय बैठक में जिला प्रबंधक व जिला समन्वयक ने दी योजनाओ की विस्तृत जानकारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, दिसंबर 07, 2021

नहटौर - सीएससी वीएलई की ब्लॉक स्तरीय बैठक में जिला प्रबंधक व जिला समन्वयक ने दी योजनाओ की विस्तृत जानकारी

newsindia17

आज मंगलवार को नहटौर नगर स्थित एक कॉमन सर्विस सेंटर के प्रांगण में सीएससी वीएलई की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित रहे सीएससी के जिला प्रबंधक नसीम अहमद व जिला समन्वयक महेंद्र कुमार ने उपस्थित क्षेत्रीय सीएससी संचालको को सरकार द्वारा सीएससी के माध्यम से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं उनकी समस्याओ का समाधान किया।  


बैठक में उपस्थित सीएससी संचालको को जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक नसीम अहमद ने बताया कि अब ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान कराने हेतु सीएससी ग्रामीण नौकरी आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि अब सीएससी ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के लिये एक आसान प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा, कोई भी युवक-युवती अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अभी इसमें 3 जॉब रोल शुरू किए गए हैं  जो सिलाई ऑपरेटर, डिलीवरी एग्जेक्युटिव एवं कस्टमर एग्जीक्यूटिव है तथा भविष्य में इसमें अन्य जॉब रोल को भी जोड़ा जायेगा।


बैठक में उपस्थित रहे सीएससी के जिला समन्वयक बिजनौर महेंद्र कुमार ने उपस्थित वीएलई को आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल, डीजीपे, बैंकमित्र, बीमा, रेल टिकट, सीएससी कैडेट्स, सीएससी ग्रामीण ई स्टोर, सीएससी ओलयम्पियाड, सीएससी एकेडमी आदि सेवाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी। 


बैठक में मुख्य रूप से सोनू कुमार, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अंजार, आमिर अंसारी, कपिल कुमार, अरुण कुमार, इत्यन्त त्यागी, अमरपाल, रवि आदि वीएलई उपस्थित रहें।

free counter
अभी तक पाठक संख्या