नूरपुर - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 193 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, विपक्षी दलों की नीतियों पर चलाये शब्द बाण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 08, 2021

नूरपुर - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 193 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, विपक्षी दलों की नीतियों पर चलाये शब्द बाण


आज बुधवार को जिला बिजनौर के नूरपुर पहुँचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 193 करोड़ लागत की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश से गुंडे और माफियाओं का सफाया हुआ है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें। प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बहुमत बहुमत से बनेगी।

आज बुधवार को नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर डिप्टी सीएम का उड़नखटोला निर्धारित समय से करीब आधा घन्टे विलंब उतरा। मंच पर उपमुख्यमंत्री का परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सबसे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद को विकास कार्यों की सौगात देते हुए 193 करोड़ की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनपद में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। डिप्टी सीएम ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा 81 करोड़ की लागत से बिजनोर नहटौर चांदपुर मार्ग, 32 करोड़ से चांदपुर बास्टा, 32 करोड़ से नहटौर से नूरपुर मार्ग समेत कई मार्गों के मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सड़को को गड्ढा मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। गुंडे माफिया भूमिगत हो गए हैं। बिजली की समस्या दूर हुई है। पहले पांच से सात घन्टे बिजली मिलती थी, अब 18 घन्टे बिजली की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर भाजपा के सात साल साठ साल पर भारी हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की आठ विधानसभा सीटों को जीताकर भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी के हालात बदतर थे। कानून व्यवस्था ठप थी, अराजक तत्व और गुंडे माफिया हावी थे। लेकिन भाजपा की सरकार में ये भूमिगत हो गए। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर दंगे को समाजवादी पार्टी का सरंक्षण था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास कार्य भी दोगुनी गति से होते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में श्री राम मंदिर के निर्माण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होनें कहा कि जो लोग राम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे, वो भी अब मंदिर में जाकर माथा टेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख युवाओं को बिना रिश्वत सरकारी नौकरी देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव लोगों को मकान, शौचालय, उज्ज्वला योजना दी है। प्रधानमंत्री ने सात वर्षों में एक दिन की भी छुट्टी नही ली। बिना थके लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले एक रुपया भेजा जाता था तो लाभार्थी को पच्चीस पैसे पहुंचते थे। लेकिन अब पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में दिया जाता है। उन्होनें सपा, रालोद, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी को सत्ता के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने नही देखने को कहा। 


करीब आधा घन्टे से अधिक के सम्बोधन के बाद उपमुख्यमंत्री का उड़न खटोला सहारनपुर के लिए उड़ गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व संचालन जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने किया। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया, चाँदपुर विधायक कमलेश सैनी, नहटौर विधायक ओमकुमार, धर्मेंद्र जोशी, प्रणय मनु गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या