Bipin Rawat death News: नहीं रहे  CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 08, 2021

Bipin Rawat death News: नहीं रहे  CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

आर्मी चॉपर क्रैश न्यूज : तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को जनरल बिपिन रावत के साथ एक भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

GN Bipin Rawat Helicopter crash : तमिलनाडु (Tamil Nadu) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनके स्टाफ और परिवार के सदस्यों को ले जा रहा सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हो गया था

रिपोर्टों में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर में सवार लोगों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी शामिल थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब तक तीन लोगों को मलबे से बचा लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बचाए गए तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नीलगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी में ले जाया गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हेलीकॉप्टर में चार से छह लोग सवार थे।