नहटौर - सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में अचानक लगी आग, हुई जलकर राख - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 09, 2021

नहटौर - सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में अचानक लगी आग, हुई जलकर राख


कल बुधवार की रात सीएचसी नहटौर में उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एक एम्बुलेंस अचानक ही धू धू कर जल उठी। 108 एम्बुलेंस में लगी आग को कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास भी किया मगर आग इतना भयंकर रूप ले चुकी थी कि देखते ही देखते जलकर राख हो गयी। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार गत रात्रि लगभग एक बजे नहटौर सीएचसी में खड़ी एक 108 एम्बुलेंस अचानक ही धू धू कर जल उठी। एम्बुलेंस में लगी आग को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास भी किया मगर आग पर काबू नहीं पा सके। बताया गया कि चालक ने एम्बुलेंस को सही अवस्था में लाकर सीएचसी परिसर में खड़ा किया था। आईओ रविकांत ने बताया कि रात लगभग 1 बजे एम्बुलेंस में धमाके के साथ आग लग गयी। आग बुझाने के लिए स्थानीय पेट्रोल पंप से अग्निरोधी सिलेंडर लाकर भी काबू करने का प्रयास किया गया मगर काबू नहीं पा सके। स्थिति विकराल होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस जलकर राख में तब्दील हो गयी। 


प्रभारी चिकित्साधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन को सूचना दे दी गयी है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या