संभल - मुरादाबाद मार्ग पर पशु व्यापारी की आँखों में मिर्च पाउडर डालकर ढाई लाख की नकदी व स्कूटी लूटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 09, 2021

संभल - मुरादाबाद मार्ग पर पशु व्यापारी की आँखों में मिर्च पाउडर डालकर ढाई लाख की नकदी व स्कूटी लूटी


कल बुधवार की शाम संभल मुरादाबाद रोड पर वाजिदपुरम के निकट 3 बाइक सवार लुटेरे पशु व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर  ढाई लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बुधवार की शाम लगभग 7 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला पीला खदाना निवासी फहद पुत्र शमशाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली स्थित एक मीट फैक्टरी जा रहे थे। जब फहद मुरादाबाद रोड पर वाजिदपुरम के नजदीक पहुँचा इसी दौरान तीन बाइक सवार लुटेरों ने फहद की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। पशु व्यापारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने स्कूटी रोकी और भाग गए। इसी दौरान लुटेरे स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। पशु व्यापारी ने बताया कि उसकी स्कूटी में ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। जिन्हें लुटेरे लूटकर मुरादाबाद की ओर फरार हो गए। 


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ जितेंद्र सिंह पहुंचे।
hit counter
अभी तक पाठक संख्या