देश के सर्वांगीण विकास में लिए बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है और इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार समय समय पर विभिन्न योजनाएं लाती है तथा विभिन्न माध्यमो से लोगो को जागरूक करने का प्रयास भी किया जाता है।
इसी क्रम में आज सीएचसी नहटौर में महिलाओं के लिए निशुल्क नसबन्दी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 25 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन व नसबन्दी आपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नसबन्दी आपरेशन करने के लिए विशेष रूप से जिला चिकित्सालय बिजनौर के सर्जन डा0 नरेश जौहरी यहां पहुंचे थे। डा0 नरेश जौहरी के साथ डा0 मोहित, एएनएम सरोज, स्टाफ नर्स नीशू, सपना, फार्मासिस्ट शुजाउद्दीन अंसारी ने भी शिविर के दौरान विशेष रूप से योगदान दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी आशीष कुमार आर्य ने बताया कि कुल 19 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे एक महिला किसी कारणवश चली गयी। इस शिविर के दौरान जिसका समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था कुल 18 महिलाओं के नसबन्दी ऑपरेशन किये गए है।
डा0 नरेश जौहरी ने बताया कि नसबन्दी परिवार नियोजन का सरल व सुरक्षित साधन है। उन्होंने कहा कि ये एक छोटा सा आपरेशन है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी अथवा अन्य कोई हानि नही होती हैं।
नसबन्दी आपरेशन के लिए पंजीकरण सीएचसी स्टाफ से रंजना कुमारी व रीना त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएचसी में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार आदि का भी विशेष योगदान रहा।
| अभी तक पाठक संख्या |
