मुरादाबाद - माँ के साथ अवैध संबंधो के चलते रेलवे कर्मी की हत्या करने वाले वाले 2 गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 20, 2021

मुरादाबाद - माँ के साथ अवैध संबंधो के चलते रेलवे कर्मी की हत्या करने वाले वाले 2 गिरफ्तार

newsindia17

जिला मुरादाबाद के  मूंढापांडे में रेलवे कर्मी भोले की के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए मुकेश और उसके दोस्त सुरेंद्र ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में मुकेश ने बताया कि रेलवे कर्मी के उसके मां के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते भोले की ईंट से कुचलकर हत्या की थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से जिला हरदोई के कछौनी निवासी भोले रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात थे। गत 14 दिसंबर के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। पत्नी बिटौली और बेटे संतोष ने जब भोले से संपर्क करना चाहा तो बातचीत नहीं हो पाई। संदेह  होने पर परिजनों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। शनिवार शाम भोले का शव मूंढापांडे सिहोराबाजे गांव में हाईवे किनारे स्थित भूसे के ढेर में मिला था। शनिवार को ही भोजपुर पुलिस ने इस मामले में बेटे संतोष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को अवैध संबंधों के शक में हत्या किए के अहम साक्ष्य मिले थे। जांच में पता चला है कि भोले को शराब पिलाने के बहाने से आरोपित अपने साथ ले गए थे। बाद में मौका पाकर उसकी हत्या करके शव फेंककर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। साथ ही कनपटी के पास धारदार हथियार से वार करने के निशान भी मिले थे। 


पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर द‍िया है। दोनों आरोप‍ितों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर ल‍िया है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या