शिवाला कलां - फसलों को नुकसान पहुँचा रहे बेसहारा पशुओ की धरपकड़ की माँग को लेकर किसानो ने किया थाने में हंगामा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 20, 2021

शिवाला कलां - फसलों को नुकसान पहुँचा रहे बेसहारा पशुओ की धरपकड़ की माँग को लेकर किसानो ने किया थाने में हंगामा


आज सोमवार को जिला बिजनौर के थाना क्षेत्र शिवालाकलां में घूम रहे बेसहारा पशुओं की धरपकड़ की मांग को लेकर किसानों ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व किसानो ने गांव में घूमने वाले बेसहारा पशुओं को बांधते हुए विरोध किया था। मौके पर मौजूद अधिकारियो ने बेसहारा पशुओं को तीन दिन में पकड़वाने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव मुराहट के किसानों ने खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे दो दर्जन से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर पशु चिकित्सालय के प्रांगण में बांध दिया था। किसानो द्वारा बांधे गए इन पशुओ को देर रात वहां से खोल दिया गया। किसानों का आरोप है कि रात्रि में किसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन पशुओं को खोलकर जंगल में भगा दिया है।  जिससे गुस्साए किसानों ने आज सोमवार को भाकियू के ब्लाक नूरपुर के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुँचकर पुलिस के विरुद्ध हंगामा किया। उन्होंने थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि किसानों ने जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार खेतों में नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशुओं को आश्रय स्थल पहुंचाने के लिए पशु चिकित्सालय में एकत्र किए थे, लेकिन रात्रि में पुलिस ने उनको खोल कर जंगल में भगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 


थाना शिवाला कलां अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने किसानों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम कुमार, पवन कुमार फौजी,चंद्रपाल सिंह, मलूक सिंह, अशरफ अली, ओमपाल सिंह, जिले राम सिंह आदि किसान मौजूद थे।


web counter
अभी तक पाठक संख्या