आज सोमवार की सुबह जिला रामपुर के स्वार में घने कोहरे के चलते स्वार मार्ग पर बजरी से भरे ट्रक ओर सवारियों से भरी पिकअप में आमने सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में बाद ट्रक चालक सहित पिकअप में सवार 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन मार्ग किनारे पानी से भरे खड्ड में पलट गए। घटना के बाद पिकअप में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सी एच सी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को उचित उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बदायूं के गांव जालीपुर गड्या के लोग पिकअप में सवार होकर उत्तराखंड के बाजपुर कोसी घाट पर छान के काम पर मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह लगभग तीन बजे जब उनकी पिकअप स्वार रामपुर मार्ग स्थित संत फ्रांसिस स्कूल धनोरी के नजदीक पहुंची तभी स्वार की दिशा की ओर से आ रहे रेत बजरी से भरे ट्रक की घने कोहरे के चलते पिकअप से आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप दो हिस्सों में टूट कर पानी से भरे खड्ड में जा पलटी दूसरी ओर डंपर भी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। यात्रियों से भरी पिकअप खड्ड के पलटने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक कर तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को खड्ड से बाहर निकालना शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार 26 घायल हुए मजदूर जिनमे पुरुष, महिला व बच्चे शामिल है सहित ट्रक चालक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सी एच सी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने 11 लोगों की हालत गंभीर देखकर उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।और अन्य घायलों को सी एच सी में उपचार दिया गया। सड़क हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
| अभी तक पाठक संख्या |
