आज गुरूवार को बाईक द्वारा घर जा रहे युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो ने घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी पहुॅचाया जहाॅ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नसीरपुर बुजुर्ग निवासी आकाश कुमार आयु 22 वर्ष पुत्र बाबूराम सिंह किसी कार्य से कोतवाली देहात गया था। आज जब वह अपनी बुलेट मोटरसाईकिल से वापस घर लौट रहा था उसी दौरान नहटौर डिग्री काॅलेज के पास एक तेज रफतार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने पर आकाश बाईक सहित नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे उपचार हेतु सीएचसी नहटौर पहुॅचाया जहाॅ चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।