अमरोहा - लापता किशोरी के परिजनों से एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार, पुलिस अधीक्षक ने किया 2 टीमों का गठन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 23, 2021

अमरोहा - लापता किशोरी के परिजनों से एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार, पुलिस अधीक्षक ने किया 2 टीमों का गठन


जिला अमरोहा में 15 दिसंबर को लापता हुई अनुसूचित जाति की छात्रा को बरामद करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस टीमों का गठन किया है। इस मामले की निगरानी सीओ सदर कर रहे हैं। दूसरी ओर छात्रा के परिजन मतांतरण कराकर शादी करने की आशंका जता रहे है। पुलिस मामले की जांचमें जुटी है। 


पाठको को बताना उचित होगा कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के परिवार की नाबालिग बेटी कक्षा 12 की छात्रा 15 दिसंबर से लापता है। इस मामले में छात्रा की मां ने गांव के ही रहने वाले दूसरे संप्रदाय के चार युवको हैदर अली, भूरा, आदिल व सुलेमान के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परंतु अभी तक पुलिस न तो छात्रा को बरामद कर सकी है और न ही आरोपितों को गिरफ्तार कर सकी है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने उनकी बेटी का मतांतरण कर शादी कर ली है। 


परिजनों ने एसपी से बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाईं है। दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि छात्रा प्रेम प्रसंग के चलते लापता हुई है। चूंकि मामला दो संप्रदाय से जुड़ा है तथा छात्रा के परिजन मतांतरण की आशंका जता रहे हैं। लिहाजा मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पूनम ने सीओ सदर विजय कुमार राणा के निर्देशन में दो टीम का गठन किया है। एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है। जल्दी ही उसे बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

web counter