नहटौर - ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में दिया धरना की नारेबाजी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 23, 2021

नहटौर - ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में दिया धरना की नारेबाजी

newsindia17

आज गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले एकत्र हो ब्लॉक परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को नहटौर क्षेत्र के तमाम गांवो के प्रधान ब्लॉक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों का कहना है कि ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी गांवो में नही जाते है जिसके चलते उन्हें समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी ऑडिट के नाम पर धन का भी दुरुपयोग कर रहे है।

इस दौरान मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने ग्राम प्रधानो की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए ग्राम प्रधानो ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच वार्ता कराई। जिसके बाद ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

web counter
 अभी तक पाठक संख्या