आज गुरुवार की शाम धामपुर कालागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को घायलावस्था में उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दुर्घटना बाइक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालागढ़ रोड पर पुराने धामपुर चुंगी के निकट हुए भीषण हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे क़स्बा प्रभारी सरवेज खान ने बताया कि मुकेश कुमार निवासी ग्राम अभिपुरा थाना क्षेत्र मंडावली अपनी पत्नी रविता आयु लगभग 30 वर्ष के साथ बाइक द्वारा दवाई लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट माँ आ गयी। बाइक चपेट में आने पर रविता नीचे गिर गई और ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में उसका पैर आ गया। बताया गया कि इस दुर्घटना में महिला न अपना आधा पैर खो दिया है। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करते समय असंतुलित होने पर बाइक सवार महिला नीचे गिर गयी और ट्रक की चपेट में आ गयी। ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने दुर्घटना में लिप्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु उसके परिवार जन निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले गए हैं।
