ठाणे जिले में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 15, 2021

ठाणे जिले में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को सुबह एक गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां रखीं प्लास्टिक की चीजें जल कर खाक हो गईं।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। भिवंडी शहर के वालगांव स्थित दो मंजिला गोदाम में सुबह करीब पांच बजे आग लगी और जल्द ही घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों और पानी के एक टैंकर को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश अब भी जारी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।