प्रधानमंत्री मोदी ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, दिसंबर 21, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके 49वें जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ''आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2०11 में अपने पिता के निधन के बाद क ांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2०19 में राज्य में सत्ता में आई थी।