
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़यिा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. जी.एल. पाटीदार का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति भवन, शिमला में सह-अध्येतावृतिके लिए चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा कुंजन आचार्य ने बताया कि इसके तहत डॉ. पाटीदार तीन से चार वर्षों तक लगातार अध्ययन के लिए एवं अपने प्रोजेक्ट जिसका विषय है- भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षक की भूमिका इसको मूर्त रूप देने के लिए एडवांस स्टडी, शिमला में जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर पाटीदार 5 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं तथा 60 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित है। तथा कई अकादमिक आयोजनों के कर्ता एवं सहभागिता रहे हैं।