कोलकाता में बेहिसाबी एक करोड़ रु की नगदी के साथ युवक गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, दिसंबर 14, 2021

कोलकाता में बेहिसाबी एक करोड़ रु की नगदी के साथ युवक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले शहर की पुलिस ने पार्क स्ट्रीट इलाके से एक करोड़ रुपये की बेहिसाबी नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता पुलिस को मिली सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार शाम को जाल बिछाकर एक करोड़ की नगदी जब्त करने के साथ 27 वर्षीय प्रीतम घोष को गिरफ्तार किया। नगदी की कमाई का जरिया न बता पाने के कारण पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी को बैंकशैल कोर्ट में मंगलवार को पेश किया जाएगा।

आरोपी दक्षिण कोलकाता के महेशताला का निवासी है।
जब्त नगदी के सूत्र पता करने के लिए जांच लगातार जारी है। अंदेशा है कि यह रकम हवाला या चुनाव में इस्तेमाल करने से जुड़ी है।

गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में 19 दिसंबर से चुनाव होने हैं।