मंत्रियों के सदन में मौजूद नहीं होने पर सभापति नाराज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 17, 2021

मंत्रियों के सदन में मौजूद नहीं होने पर सभापति नाराज

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज सदन में कुछ मंत्रियों के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वह ऐसा नहीं करने देंगे।

श्री नायडू ने सुबह दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाने के दौरान कई मंत्रियों के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों को दस्तावेज सदन पटल पर रखने है उन्हें अनुपस्थित नहीं होना चाहिए।

अत्यंत विषम परिस्थिति में ही उन्हें सभापीठ से अनुमति लेकर अनुपस्थित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों के मौजूद नहीं होने अग्रिम सूचना दी जानी चाहिए और इसकी अनुमति ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय सदन के नेता भी उपस्थित है कुछ मंत्री सदन में अपनी मौजूदगी को औपचारिक तौर पर लेते है।