कल बुधवार पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आज भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पूतला फूंका।
पाठको को बताना उचित होगा कि कल बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को आंदोलनरत किसानो द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते में आयी इस रुकावट के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए देश भर में इस घटना की निंदा की जा रही है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री को रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है और पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किये जा रहे है।
आज इसी क्रम में नगर में भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की और हल्दौर चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह दोषी है और हम इसकी घोर निंदा करते है। भाजपाइयों ने कहा कि कल देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जिस प्रकार की लापरवाही पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी है ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। इस अवसर पर भाजपाइयों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये राजनैतिक दल इतना गिर चुका है कि संवैधानिक दायित्व, राजनैतिक मर्यादा व मानवता की बलि चढ़ा चुका है।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष नहटौर सिद्धांत जैन, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष आदेश चंद्रा, महांमत्री मनोज चिकारा, लवली त्यागी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के महामंत्री राजा करीम, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष महावीर सैनी, हेमवीर त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, अतुल भटनागर, अन्नी त्यागी, अंशित जैन, प्रमोद त्यागी, अरविन्द जोशी, प्रशांत जोशी, शोभित त्यागी आदि मुख्य रूप उपस्थित रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
