धामपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द के पास छापेमारी कर 30 किलो गोवंशीय मांस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे।गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्त पिता-पुत्र है। इस मामले में पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव बसेड़ा खुर्द के पास गोवंशीय मांस बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर मौके से दो लोगों को दबोच लिया। आरोपितों ने अपने नाम मोहम्मद रफी पुत्र शरीफ अहमद और उसके पुत्र जीशान पुत्र मोहम्मद रफी निवासी गांव बसेड़ा खुर्द बताए। पुलिस ने इनके कब्जे में 30 किलो मांस, एक छुरी, बांट-तराजू व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में इन लोगों ने अपने फरार साथियों के नाम इकराम उर्फ भूरा, मुल्ला राशिद पुत्र मोहम्मद हाजिक निवासी गांव बसेड़ा खुर्द व मोहम्मद याकूब उर्फ कलुआ निवासी गांव मटौरामान बताए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर मांस की जांच कराई। इसमें गोवंशीय मांस की पुष्टि हुई। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह की तहरीर पर पांचों आरोपितों मोहम्मद रफी, मोहम्मद जीशान, इकराम उर्फ भूरा, मुल्ला राशिद और मोहम्मद याकूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
आज गुरुवार को धामपुर पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/22 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम जिसमे अभियुक्त गण के कब्जे से 30 किलो गोवंशीय मांस बरामद होना पाया गया के नामजद अभियुक्त मौ0 रफी पुत्र शरीफ अहमद, जीशान पुत्र मौहम्मद रफी नि0 गण ग्राम बसेडा खुर्द को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा दिया।
| अभी तक पाठक संख्या |