मुरादाबाद - घर मे घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 06, 2022

मुरादाबाद - घर मे घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार


मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दो आरोपी गांव के ही हैं जबकि तीसरे को वह चेहरे से पहचान सकती है। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस ने जांच के आदेश दिए हैं।


थाना भोजपुर के गांव निवासी महिला ने आज गुरुवार को अपने पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच कर गैंगरेप की तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार तीन जनवरी को शाम करीब सात बजे वह घर के रसोई में काम कर रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति अपने एक तीसरे साथी के साथ घर में घुस गए। आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में मुंह बंद करके उसे एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। 


पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने थाने पर जाकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की है। मामले में एसएसपी ने जांच करने के आदेश दिए हैं।

free counter
अभी तक पाठक संख्या