असमोली - पुलिस व गोतस्करो के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 07, 2022

असमोली - पुलिस व गोतस्करो के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार

newsindia17

आज शुक्रवार की सुबह जिला सम्‍भल के असमोली थाना क्षेत्र में पुलिस व गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन तमंचे, एक बेसहारा पशु व बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ और एएसपी मौके पर पहुंच गए। घायल तस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


आज शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष असमोली कर्मपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गांव मंसूरपुर के जंगल में बेसहारा पशुओं का कटान करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार करने हेतु घेराबंदी की जिस पर तस्करो ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए। पुलिस की ओर से की गयी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गोतस्करो के साथ हुई मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी आलोक कुमार जायसवाल व सीओ जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से घायल तस्कर के अलावा दो और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे, एक बाइक, बेसहारा पशु, पशु काटने के उपकरण और कारतूस बरामद किए हैं। 


एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गोली लगने से जिला अमरोहा के सैदनगली, नई बस्ती का निवासी चांद घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घेराबंदी करके मोहिसन व आरिफ निवासी मियां सराय सम्भल को गिरफ्तार किया है।
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या