धामपुर - परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने किया शिवाजी पार्क में स्थापित पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय का लोकार्पण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 07, 2022

धामपुर - परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने किया शिवाजी पार्क में स्थापित पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय का लोकार्पण

आज शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के शिवाजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया व उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर संपादकाचार्य पंडित रूद्र दत्त शर्मा समिति की ओर से आयोजित भव्य समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया आरएसएम डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शंकर लाल शर्मा, जनपद मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार डॉ सूर्यमणि रघुवंशी एवं डॉ पंकज भारद्वाज नगर कल्याण समिति धामपुर के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता एवं समाजसेवी अतुल कुमार गुप्ता आदि ने ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।


इस मौके पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि किताबों की व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका है किताबें ही जीवन का आधार है किताबे प्रेरणा का पुंज है उन्होंने विनोबा भावे की पुस्तक स्त्री शक्ति, द सीक्रेट, स्वामी विवेकानंद की पुस्तकों आदि की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की पुस्तकें जीवन की दशा और दिशा को बदल देती हैं और आमूलचूल परिवर्तन भी होने लगता है। समारोह में परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने नगर के दो वरिष्ठ साहित्यकारों दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन एवं हरिकांत शर्मा के अलावा दो योग प्रशिक्षकों प्रशांत त्यागी एवं योगाचार्य अशोक कुमार गोयल उर्फ गोलू लाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।


मंचासीन अतिथियों का स्वागत पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, विवेक कुमार अग्रवाल, डॉ० एनपी सिंह, यशपाल तुली, सभासद अजय मित्तल मुन्ना, तरुण बिश्नोई, जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र सिंह बॉबी, जसप्रीत सिंह रॉकी, नामित सभासद प्रमोद कुमार अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी, मोहम्मद दानिश, फरीद अहमद, इमरान अहमद, सभासद पति मुकेश रावत, अफसर कुरेशी, आफताब अहमद, अरविंद जोशी, सोनू बाल्मीकि, सभासद पति महावीर सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर किया। 


मंचासीन सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपादकाचार्य पंडित शर्मा पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा पुस्तकालय के हिस्से में स्थापित संपादकाचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी किया। संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी दौरान अतिथियों ने नगर पालिका परिषद की ओर से शिवाजी पार्क में स्थापित ओपन जिम का भी उद्घाटन किया। सभी मंचासीन अतिथियों ने समसामयिक विचारों के माध्यम से धामपुर नगर में जन्म लेने वाले संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा की स्मृति में पुस्तकालय की स्थापना होने तथा उनकी प्रतिमा स्थापित कर यादगार बनाएं रखने जैसे महान कार्य को साहित्यकारों और लेखकों की गौरवमई उपलब्धि बताया। 


कार्यक्रम का समापन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया कार्यक्रम का संचालन संपादकाचार्य पंडित रूद्र दत्त शर्मा समिति के संयोजक मनोज कुमार कात्यायन ने किया। मंचासीन अतिथियो को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में धामपुर शुगर मिल के कारखाना प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, युवा साहित्यकार डॉ अनिल शर्मा अनिल, नवचेतन शर्मा, विवेक अग्रवाल, सुभाष चौहान, दिनेश शर्मा, अरुण शर्मा,  दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, अशोक अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, संजय अग्रवाल, मुनिया राष्ट्रीय सेवक संघ के जिला प्रचारक रामपाल सिंह राजपूत, हरिश चंद हलवाई, नरेश सैनी कैटरर्स, गुरु हरिओम शर्मा, अनिल शर्मा इंजीनियर, शिवांश शर्मा, संजीव शर्मा हलवाई, डॉक्टर सुरेश चौधरी, डॉक्टर संजय भटनागर, नितिन अग्रवाल, डॉ सौरभ पार्थ, पूर्व सभासद संतोष राजपूत, पूर्व सभासद अवनी कुमार सिंह चौहान, विपुल प्रताप सिंह, यशवीर सिंह गौतम आदि रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या