कोरोना एक ऐसी विश्व्यापी महामारी जिसने चीन से निकलकर पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया और अब तक करोड़ो लोगो को मौत की नींद सुला चुकी है के संक्रमण को रोकने हेतु विश्व के तमाम देशो में वैक्सीन लगाई जा रही है। भारत में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के करोड़ो लोगो को वैक्सीन दी जा चुकी है। अब भारत में 15 से 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओ को भी टीकाकरण किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस टीकाकरण अभियान में स्कूल, कॉलेजो में कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को नहटौर क्षेत्र के गाँव महुआ के जनता इंटर कालेज कोरोना टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प का शुभारम्भ प्रधानाचार्य विपिन चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना महामारी से बचाने के लिये टीका लगाने का अभियान शुरू किया है जिसका किशोरों को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कोरोना से बचने के लिये मास्क पहनने, बार-बार हैंड वॉस करने, सैनेटाइजर का प्रयोग करने तथा डिस्टेंस मेनटेन करने की सलाह दी। इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा 15 से 18 वर्ष आयु के 73 छात्र-छात्राओं को कोरोना के टीके लगाये गए।
कैम्प में एएनएम अनीता, शीतल, रूची आदि की टीम ने कालेज के 73 छात्र-छात्राओं को कोरोना के टीके लगाये। कैम्प को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विपिन चौधरी, सुबोध शर्मा, रजनीश त्यागी, कुलदीप त्यागी, सोमपाल सिंह, विशाल त्यागी, जितेंद्र चिकारा, रियासत अली, कु० नेहा आदि कॉलेज स्टाफ का योगदान रहा।
| अभी तक पाठक संख्या |