धामपुर - रिमझिम बरसात के बीच श्रीगुरु गोबिन्द सिंह के 355वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धा व उत्साह से निकला नगर कीर्तन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 08, 2022

धामपुर - रिमझिम बरसात के बीच श्रीगुरु गोबिन्द सिंह के 355वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धा व उत्साह से निकला नगर कीर्तन


आज शनिवार को श्रीगुरु गोबिन्द सिंह के 355वें पावन प्रकाश के मौके पर नगर में भव्य नगर कीर्तन बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसंवत सिंह सैनी व क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने हरि झंडी दिखाकर  किया।


नगर की गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव मौके पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ स्थानीय पंजाबी कालोनी स्थित श्री गुरुद्वारे से किया गया। आज सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश के बीच भी आस्था से सराबोर लोगो में  भारी उत्साह देखने को मिला। नगर कीर्तन में पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी और क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहब के वाहन और पंच प्यारो के आगे महिलाएं सफाई करती चल रही थी, पंच प्यारों, सिखों के गौरवमयी इतिहास और सिख गुरूओं के शौर्य को दर्शाती झाकियां और हैरतअंगेज करतब भरे गतके आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहे। नगर कीर्तन में बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला, बच्चों ने देश भक्ति और सिखों के शौर्य से ओतप्रोत संगीत पर प्रस्तुतियां दी।  


नगर कीर्तन स्थानीय नगीना चौक, डाकखाना चौक, खारी कुआं, भगत सिंह चौक, फल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और जलपान से भव्य स्वागत किया गया। यहां नगर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन में जिला गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधक स. सतवंत सिंह सलूजा, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह एड., गुरचरन सिंह चावला, सतमीत सिंह मनी, जसप्रीत रॉकी, सतपाल चावला, महेन्द्र सलूजा, माईटी, गोल्डी सहित भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।

web counter
अभी तक पाठक संख्या