आज शनिवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए दो युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा चौहान निवासी सुमित कुमार पुत्र संतराम सिंह अपनी अल्टो कार से गांव के निशू पुत्र बबलू, विशाल पुत्र सुभाष सचिन पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र राजेश के साथ कोतवाली देहात आया था। आज शनिवार की शाम पांचों युवक कार में सवार होकर नहर के रास्ते अपने घर वापस से जा रहे थे। जब इनकी कार बनवारीपुर ककराला नहर की पटरी से गांव माडेवाले के पास पहुंची अचानक ही अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सुमित कुमार आयु 22 वर्ष पुत्र संतराम सिंह और निशू पुत्र बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल पुत्र सुभाष व सचिन पुत्र गुड्डू और रोहित पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुँचे ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गयी। मौके पर पहुँची एंबुलेंस द्वारा पांचों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। जहाँ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने सुमित और निशू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल व सचिन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
| अभी तक पाठक संख्या |