चाँदपुर - फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या को उकसाने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 11, 2022

चाँदपुर - फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या को उकसाने का आरोप

newsindia17

आज मंगलवार को पत्नी से अनबन के चलते एक चाँदपुर निवासी एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की माँग की गयी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को चाँदपुर के मौहल्ला पतियापाड़ा निवासी मुकेश पुत्र रतिराम ने घर में ही पंखे से लटककर फाँसी लगा ली। मृतक के पिता रतिराम द्वारा इस मामले में थाना चाँदपुर में दी गयी तहरीर में कहा गया है कि मेरे पुत्र मुकेश का विवाह 2 वर्ष पूर्व शांति पुत्री अमर सिंह निवासी मौहल्ला गाँधी नगर, धनौरा जिला अमरोहा के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन तक सब सामान्य रहा उसके बाद आये दिन पति पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। तहरीर में कहा गया है कि शांति के मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल पक्ष व पति के खिलाफ भड़काते रहते थे। इस सबके बीच शांति बार बार अपने माँ बाप के पास धनौरा चली जाती थी। तहरीर में कहा गया है कि शांति लगभग पिछले 4 माह से अपने मायके में ही रह रही है। रतिराम ने तहरीर में कहा है कि शांति के मायके वालो ने उसके व परिजनों के खिलाफ कई झूठे मुकदमे भी दर्ज कराये हुए है। इस दौरान रतिराम व उसका पुत्र शांति को लेने कई बार धनौरा गए जिस पर शांति के मायके वालो ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की। दिनाँक 9 जनवरी 2022 को मुकेश पत्नी को लेने धनौरा गया था जहाँ ससुराल पक्ष वालो ने अपने कुछ लोगो को बुलाकर उसके साथ मारपीट की व आत्महत्या करने के लिए उकसाया। तहरीर में कहा गया है कि ससुराल वालो ने मुकेश से कहा कि तू मर भी जायेगा तब भी हम अपनी लड़की  साथ भेजेंगे। 


तहरीर में घटना का विवरण देते हुए कहा गया है कि आज मंगलवार की सुबह परिवार के सब लोग जंगल गए हुए थे। जब 11 बजे के लगभग परिजन जंगल से वापस आये तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा बंद मिलने पर रतिराम व उसके बड़े पुत्र जयप्रकाश ने दरवाजा तोड़ दिया। जब ये लोग कमरे में पहुँचे तो देखा कि मुकेश का शव फांसी  पर लटका हुआ था। 


मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक चाँदपुर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या