हसनपुर - जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 12, 2022

हसनपुर - जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोप


एक तरफ जहाँ विश्वव्यापी संक्रमण कोरोना व संचारी रोगो रोकथाम को शासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है व सफाई का महत्त्व समझाया जा रहा है वही आज भी ग्रामीण क्षेत्र जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते दुर्दशा के शिकार हो रहे है। इसी को लेकर आज बुधवार को जिला अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम खड़गपुर के निवासियों ने ग्राम प्रधान व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें केवल वोट बैंक के रूप से इस्तेमाल किया जाता है और चुनाव के बाद ग्राम प्रधान से लेकर किसी भी स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। 

पाठको को बताना उचित होगा कि तहसील हसनपुर की ग्राम सभा मोहम्मदाबाद का गाँव खड़गपुर गंगा किनारे स्थित है। इस गाँव की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान की अनदेखी के कारण उनका गाँव दुर्दशा का शिकार हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से वे लम्बे समय से जूझ रहे है। इस सम्बन्ध में कई बार ग्राम प्रधान व सामाजिक संस्था नमामि गंगे के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया मगर सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जलभराव की समस्या के चलते गाँव में संचारी रोगो के फैलने का खतरा बना हुआ है।  ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के कारण लोगो को यहाँ से गुजरने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है और बाइक सवार हमेशा यहाँ चोटिल होते रहते है।  ग्रामवासी पंडित जितेंद्र प्रकाश ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में कई बार सामाजिक संस्था नमामि गंगे के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को अवगत कराया गया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खड़गपुर निवासी मोहित राणा ने बताया कि इस विषय में कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया चुका है मगर समस्या की अनदेखी की जा रही है और गाँव में संचारी रोग व संक्रमण फैलने  खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जहाँ से जलभराव की समस्या बनी हुई है उसी स्थान पर मंदिर भी स्थित है और रास्ते में जलभराव व कीचड़ की समस्या होने के कारण ग्रामीणों को यहाँ पहुँचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  


प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासियो ने शासन व सरकार से उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान कराये जाने की माँग की है। इस मौके पर मुख्य रूप से नन्हे सिंह राणा, दीपक राणा, धूम सिंह पहलवान,  नेपाल सिंह राणा, देशराज सिंह राणा, गौरव राणा, मोहित राणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या