डिलारी - कार चालक ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 12, 2022

डिलारी - कार चालक ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

newsindia17

जिला मुरादाबाद के डिलारी थानाक्षेत्र में कार चालक द्वारा एक शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।


प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी हरपाल सिंह निवासी गांव रहटा माफ़ी एक निजी स्कूल की शिक्षिकाओं को घर से स्कूल तक लाने ले जाने का काम अपनी कार से करता था। हरपाल सिंह तीन दिन पूर्व भी शिक्षिकाओं को घर से स्कूल छोड़ने गया था। अंत में कार में केवल एक शिक्षिका रह गई। आरोप है कि अकेली शिक्षिका को देख चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खाई में खड़ा किया और अश्लील हरकतें करते हुए शिक्षिका को दबोच लिया। हरपाल ने विरोध करने पर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी और शिक्षिका से दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद हरपाल शिक्षिका को छोड़कर कार लेकर भाग गया। 

पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले में थाना डिलारी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जाँच कर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष डिलारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है । आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या