धामपुर - विधानसभा चुनावो के मद्देनजर अर्धसैनिक बलो की तैनाती हुई शुरू, बीएसएफ ने डाला डेरा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 12, 2022

धामपुर - विधानसभा चुनावो के मद्देनजर अर्धसैनिक बलो की तैनाती हुई शुरू, बीएसएफ ने डाला डेरा


आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलो की तैनाती का क्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में धामपुर में बीएसएफ की एक टुकड़ी ने डेरा डाल लिया है। बीएसएफ की टुकड़ी में शामिल 90 जवानों को नगीना मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ठहराया गया है। आज बुधवार शाम एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने नगर व आसपास के क्षेत्र में पैदल मार्च किया।  

आगामी विधानसभा चुनावो को शांतिपूर्ण कराने के लिए कानून व्यवस्था पर अधिकारियों ने पैनी नजर रखी हुई है। जिले सहित धामपुर तहसील में अ‌र्द्ध सैनिक बलों का आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज बुधवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी धामपुर पहुंची। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि चुनावों के लिए जिले में अ‌र्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। जिले में बीएसएफ की दो टुकड़ियां आई हैं, जिनमें से एक बिजनौर और दूसरी को धामपुर भेजा गया है।

शाम को कोतवाली परिसर में एसपी पूर्वी ने बीएसएफ जवानों व स्थानीय पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिसके बाद नगर में विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च निकाला गया। एसपी पूर्वी ने बताया टुकड़ी धामपुर में ही रुकेगी और नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी गश्त करेगी। पैदल मार्च में सीओ अजय अग्रवाल, एसडीएम विजय वर्धन तोमर आदि मौजूद रहे।
web counter
अभी तक पाठक संख्या