![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र |
उक्त सम्बन्ध में बताया गया कि थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले एक परिवार में शादी विवाह से पूर्व तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में शामिल एक युवक ने दोस्तों के साथ 315 बोर के तमंचे के साथ फोटो खिंचवाया। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में चार युवक नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक युवक के हाथ में तमंचा दिख रहा है। फोटो में दिख रहे सभी युवक नयी उम्र के हैं। कल बुधवार को ये फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। फोटो किस गांव का है और तमंचे के साथ युवक कौन है। जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी बनियाठेर कुलदीप कुमार ने बताया कि तमंचे के साथ एक युवक का फोटो वायरल होने का मामला संज्ञान आया है, मामला कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है, उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है।
अभी तक पाठक संख्या |
