नहटौर - चोरो ने मकान के ताले तोड़कर हजारो की नकदी व जेवर उड़ाए - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 13, 2022

नहटौर - चोरो ने मकान के ताले तोड़कर हजारो की नकदी व जेवर उड़ाए


बीती रात चोरों ने नगर के मोहल्ला जोशियान में एक घर के ताले तोड़कर हजारो की नगदी व जेवर चोरी कर लिए। जिस समय चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नगर के मोहल्ला जोशियान निवासी मधुसूदन शर्मा पुत्र स्वर्गीय भास्कर शर्मा अपने भाई रंजीत जोशी के तीजे में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गये हुए थे। मधुसूदन की पत्नी पम्मी देवी अंशुमन व रितिक भी उनके साथ ही गए थे। आज गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे मधुसूदन का पुत्र जब घर वापस पहुँचा तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े है और चोरो ने अलमारी से 45 हजार रुपये नगद, सोने की झुमकी, सोने की कानो की चैन व चांदी की पाजेब आदि चोरी कर लिए है। मामले की सूचना तुरन्त ही नगर पालिका के वार्ड सभासद जोनी जोशी व पुलिस को दी गयी। 


घटना के बाद से मौहल्ले में भय का माहौल बना हुआ हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना किया हैं। कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक बबलू सिंह ने बताया कि चोरो की तलाश की जा रही है

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या